Logo
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद रायगढ़ दौरे पर हैं। जहां वे रोड शो के माध्यम से जनता से मिले, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। रोड शो कबीर चौक से शुरू होकर गांधी चौक में समाप्त हुआ। 

सीएम साय को धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की है। जिसको लेकर क्षेत्र की जनता ने उन्हें धान से तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद थे। 

cm vishnudeo sai
सीएम विष्णुदेव साय

लोगों ने छत से की पुष्पवर्षा 

सड़क के दोनों ओर छतों में जनता दोनों नेताओं का अभिवादन कर रही थी और फूलों की बरसात कर रही थी। दूर-दूर तक सड़क समर्थकों से भरी हुई दिखाई दी। इस बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में चारों ओर नारे लग रहे थे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात 

सीएम श्री साय रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर दो बजे रवाना होकर 2बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचे। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायगढ़ के कबीर चौक पहुंचे जहां से रोड शो की शुरुआत हुई। सीएम साय रोड शो के बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। शाम 05:45 बजे से लेकर 7:45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में पत्रकारों और  वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। वहीं सीएम विष्णुदेव साय रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।

5379487