Logo
सीएम विष्णुदेव साय झारखड़ के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, लोकसभा चुनाव और कांग्रेस की बची पांच सीटों को लेकर अपनी बात रखी है।

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय झारखड़ के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, लोकसभा चुनाव और कांग्रेस की बची पांच सीटों को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल, चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा विधानसभा में किए हुए सभी वादों को पूरा करने में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव की बची सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर फैसला लेने की तैयारी कर रही है। 

चुनावी दौरा जारी रहेगा

अपने झारखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, अभी पूरा चुनावी दौरा रहेगा। लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है, इसलिए मेरा चुनावी दौरा रहेगा।

बहनों के लिए ऐतिहासिक दिन था

बता दें, महतारी वंदन योजना के संदर्भ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, कल का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक था। 70 लाख 12 हजार 600 विवाहित महिलाओं, माताओं और बहनों के लिए ऐतिहासिक दिन था। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त में 1000 उनके खाता में ट्रांसफर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद सबको मिलेगा, अब हर महीने उनके खाते में 1000 रुपये जाएगा। 

पांच सीटों के फंसे पेच पर क्या बोले सीएम 

कांग्रेस की पांच सीटों पर पेच फंसा हैं, इस पर सीएम साय ने कहा कि, ये उनका मामला है। वहीं जब उनसे किसानों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, कल किसानों के लिए भी ऐतिहासिक दिन रहेगा, 24 लाख 72 हजार किसानों को उनके धान का अंतर राशि 13 हजार करोड़ से ज़्यादा की उनके खातों में तक पहुंचाया जाएगा।

5379487