Logo
सीएम विष्णुदेव देव साय ने केंद्र सरकार को CAA का नोटिफिकेशन जारी होने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर क्या कहा...पढ़िए

रायपुर- सीएम विष्णुदेव देव साय ने केंद्र सरकार को CAA का नोटिफिकेशन जारी होने पर धन्यवाद दिया है। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पड़ोसी देशों में शोषित अल्पसंख्यकों के हितों और विकास के लिए भारत के दरवाजे खोल दिये हैं। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। मैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ। 

विजन डॉक्यूमेंट का काम शुरु

अमृतकाल के जरिए छत्तीसगढ़ विजन @2047 विजन डॉक्यूमेंट का काम शुरु कर दिया गया है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यह कार्य शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की है। इस बैठक में विजन डॉक्यूमेंट बनाने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं पोर्टल ‘नवोन्मेष पोर्टल’ का मुख्यमंत्री के तरफ से लोकार्पण किया जाएगा। 
 

5379487