Logo
सीएम साय सुकमा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले कि, शांति वार्ता का जवाब शांति से मिलेगा, हिंसा और बंदूक चलाएंगे तो फिर सरकार को जवाब देना आता है।

सुकमा- लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर में कांग्रेस और भाजपा जनता को अपनी योजनाओं से अवगत करा रही है। इसी कड़ी में सीएम साय सुकमा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले कि, शांति वार्ता का जवाब शांति से मिलेगा, हिंसा और बंदूक चलाएंगे तो फिर सरकार को जवाब देना आता है। साथ ही कहा कि, गृहमंत्री ने जो कहा उस पर सरकार अडिग हैं। 

भूपेश का सीएम पर सांय-सांय तंज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे समय में जितनी योजनाएं थी। सब बन्द करवा दी गई...सांय सांय, राजीव युवा मितान क्लब बन्द हो गया है। बेरोजगारी भत्ता बन्द हो गया है...सांय सांय, 18 लाख किसानों को दूसरी किश्त मिलनी बन्द हो गई है। उन्होंने चुटीले अंदाज में सीएम पर वार करते हुए कहा कि, ऐसा करने वालों को छत्तीसगढ़ में सांय सांय बोलते हैं। 

राजनांदगाव की जनता भूपेश बघेल से नाराज है 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर कहा कि, राजनांदगांव लोस में कांग्रेसी उनका विरोध कर रहे हैं। भूपेश बघेल का सबसे ज्यादा विरोध राजनांदगांव जिले में हो रहा है। डॉ. रमन सिंह का क्षेत्र होने के कारण वहां विकास को रोका गया था। राजनांदगांव के कई प्रोजेक्ट उन्होंने दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए थे। इस बात को लेकर वहां की जनता और कांग्रेस नेता नाराज हैं। 

कांग्रेसी नींद से जागे, अच्छी बात है

कांग्रेस ने आज से चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, भाजपा 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। हमें चुनाव के पहले किसी आगाज की जरूरत नहीं है। अच्छा बात है कि, कांग्रेस के नेता नींद से जाग गए और काम कर रहे हैं।

PCC चीफ का सख्त संदेश

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, हमारे प्रत्याशी मजबूत हैं, इसलिए BJP साजिश कर रही है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए इस तरह के बयान दिलवाए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को PCC चीफ ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि, अपनी बात कहना है, बंद कमरे में आकर कहे। सार्वजनिक मंच से कोई बात कहना ठीक नहीं है। 

राज्य सरकार कन्फ्यूज है

नक्सलियों ने सरकार से वार्ता के मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, राज्य सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है। इस मुद्दे पर BJP सरकार अपनी नीति स्पष्ट करें, क्या विजय शर्मा ने CM या केंद्रीय गृहमंत्री से पूछकर बयान दिया है। क्या बयान देने से पहले उन्होंने CM से चर्चा नहीं की थी। क्या वे बस्तर की भौगोलिक, सामाजिक स्थिति से वाकिफ नहीं हैं। बस्तर में फर्जी मुठभेड़ कर आदिवासियों को मारा जा रहा है। सरकार नक्सलवाद पर अपनी नीति स्पष्ट करें। हालांकि डिप्टी सीएम विजय शर्मा आदिवासियों की स्थिति पर नक्सलियों को आगाह कर चुके हैं। 

5379487