Logo
सीएम ने बस्तर चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को मंगलवार को शपथ दिलाई। चेंबर की वेबसाइट, एम्बुलेंस सेवा, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण व ई-पत्रिका का विमोचन के साथ चैंबर भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की घोषणा की।

महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योग की अपार संभावना है। बस्तर चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस क्षेत्र में 54 वर्ष से निरंतर सेवाभावी भावनाओं से बस्तर सहित राज्य के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे राज्य उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। 
बस्तर चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विकसित राष्ट्र बनाने एवं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेम्बर के शपथ ग्रहण समारोह में कही। साथ ही चेम्बर भवन के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की। चेम्बर के वेबसाइट किया, जिससे सभी सदस्य वेबसाइट पर समस्त गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकेंगें। साथ ही सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस (आक्सीजन, वेंटिलेटर एवं अन्य उपकरणों से युक्त) की सेवा हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उसे मूर्त रूप देकर संचालित शव वाहन, मरच्यूरी बॉक्स जैसी सुविधा का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। साथ ही सदस्यों के लिए कर्मकार उपलब्ध कराए जाऐंगे। इससे आंचलिक रोजगार भी उपलब्ध होगा और कर्मचारियों के स्थायित्व की स्थिति भी निर्मित होगी। सेवा भावी संस्थाओं और अस्पतालों के सहयोग से चिकित्सा शिविरों का आयोजन, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने चेम्बर भवन में ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया, जिसमें सुविधा उपलब्ध होगा (बाहर से आने वाले) व्यापारियों हेतु प्रयोग किया जाएगा। बिजनेस टूर का आयोजन किया जाएगा।

सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली प्रारंभ 

राज्य शासन सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली प्रारंभ कर दिया है, उद्योग के लिए अच्छी नीति बने राज्य शासन की प्राथमिकता है। इससे रोजगार का सृजन होगा एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने चेंबर आॅफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल  प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

उन्होंने चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों में से श्याम सोमानी अध्यक्ष, विमल बोथरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल सेठी उपाध्यक्ष, नवरतन जलोटा महामंत्री, ईरशाद खान उपाध्यक्ष,  सुरेंद्र चांडक उपाध्यक्ष, श्रीधर राव मद्दी कोषाध्यक्ष, दीपक भानुशाली मंत्री, गजेंद्र चांडक मंत्री, राजकुमार दंडवानी उपाध्यक्ष, शैलेंद्र भदौरिया उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश टावरी उपाध्यक्ष्ज्ञ, के. रवि कुमार उपाध्यक्ष, राजेश सोनी मंत्री, श्रीपाल जैन मंत्री, राजकिशोर राठी मंत्री, जवरीलाल चौरड़िया मंत्री, प्रमोद गुप्ता मंत्री, नरेश राठी मंत्री को शपथ दिलाई। 

विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे 

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छा उद्योग नीति ला रही है। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने भी कहा कि चेम्बर आफ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई-पत्रिका का डिजिटल लोकार्पण किया गया है, जो सराहनीय है। इससे व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर आॅफ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मांग पूरा करने का प्रयास

चेम्बर के अध्यक्ष श्री सोमानी ने सीएम को 5 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर सीएम ने भवन के लिए एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की और शेष मांगों पर सहानुभूति पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487