Logo
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाए जाने पर कहा है कि, वे विपक्ष में हैं तो विपक्षी धर्म निभा रहे हैं।

रायपुर। पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, प्रदेश में लगातार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। जांच में गलती उजागर होने पर पर कार्रवाई हो रही है। 

उल्लेखनीय है कि, किताबें पिछले दिनों कबाड़ में मिली थीं, उस मामले में अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं कांग्रेस के शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर सीएम साय ने कहा कि, विपक्ष में हैं तो विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। CII के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री श्री साय CII के कार्यक्रम में शामिल हुए। राइजिंग भारत 2047 कार्यक्रम में शामिल हुए। दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा-  यह आयोजन अभिनव है। विकसित भारत 2047 की थीम पर कार्यक्रम रखा गया है। विकसित भारत में उद्योगों की अहम् भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि, युवा जॉब गिवर बनें ना की जॉब सीकर। छत्तीसगढ़ में स्किल डवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें...लोहारीडीह घटना पर सियासत गरमाई : कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया 

5379487