Logo
सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे झारखंड के देवघर के दौरे पर रहेंगे।

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर से झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे झारखंड के देवघर के दौरे पर रहेंगे। देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक्सक्लूसिव गार्डन में आयोजित बैठक में शामिल होंगे वहीं झारखंड के ही दुमका में बूथ लेवल कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। सीस साय शाम 5.40 पर वापस रायपुर लौट आयेंगे। 

बता दे, 10 मार्च को महतारी वंदन योजना का लभा महिलाओं को दिया गया है। इस खास कार्य के पूरा होने पर सीएम साय ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, माताओं और बहनों को सादर प्रणाम, महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। भाजपा सरकार माताओं-बहनों का सम्मान करने जा रही है। 70 लाख से भी ज्यादा मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं।  
 

5379487