Logo
सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के दौरे पर हैं। वे पुसौर के ग्राम तुरंगा में वैदिक सम्मेलन में शामिल हुए।

रायगढ़- सीएम विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के दौरे पर हैं। वे पुसौर के ग्राम तुरंगा में वैदिक सम्मेलन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम आर्य समाज की तरफ से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम ने शामिल होकर लोक कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी और पूजा अर्चना भी की। 

परिवार के बीच आकर खुश हुए

सीएम ने कहा कि पिछली बार आपने सांसद बनाया, इसलिए मैं सीएम के पद तक पहुंचा हूं। अपने परिवार के बीच आकर मैं काफी खुश हूं। आज छत्तीसगढ़ में मुखिया के रूप में आप सबके सामने खड़ा हूं। ये आप लोगों का ही आशीर्वाद है। आज मैं आप सभी का साथ और आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। 

मैं स्वयं आर्य समाज से जुड़ा हूं

सीएम साय ने कहा कि, पीएम मोदी आज विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। इसी कारण पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। साथ ही कहा कि, आर्य समाज भारतीय संस्कृति को सहेजने और संवर्धन करने का काम कर रहा है। 1985 से मैं स्वयं आर्य समाज से जुड़ा हूं। जहां भी आर्य समाज का कार्यक्रम होता है और जाने का अवसर मिलता है तो मैं जरूर जाता हूं।

'मोदी की गारंटी' पर विश्वास किया

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, हमारे देश में मोदी जी के आने का बाद हिंदुत्व को ताकत मिली है। ग्रामीण इलाकों के हिन्दुत्व को ताकत देने का काम आर्य समाज कर रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में हमको 49,000 वोटों से जीत मिली थी। आप सभी ने 'मोदी की गारंटी' पर विश्वास  जताया था। डेढ़ महीने में ही हमने 'मोदी की गारंटी' को पूरा करने का काम किया। 

1 करोड़ 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी

हमने धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात की है। किसानों से धान खरीदी केंद्र में पूछा कि, कोई परेशानी तो नहीं हुई है...तो किसानों ने कहा कि, कोई परेशानी नहीं हुई है। हमने किसानों की परेशानी को देखते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। 1 करोड़ 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी आने वाले समय में हो जायेगी। 

राहुल अपनी पार्टी में न्याय दिलाएं

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा हो गई...अब न्याय की यात्रा कर रहे हैं। पहले अपनी पार्टी में ही वे न्याय दिलाएं...इसके बाद यात्रा के बारे में सोचें...

CH Govt hbm ad
5379487