Logo
सीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जारी है। सीएम साय ने राजनांदगांव रेंज पुलिस को अपराध रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

रायपुर। सीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जारी है। कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने कानून व्यवस्था की समीक्षा ली। उन्होंने राजनांदगांव रेंज पुलिस को अपराध रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, रेंज में कुछ जगहों पर अच्छे काम हुए हैं। त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, जिले से अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायतें मिली हैं। आरोपियों को पुलिस संरक्षण होने का आरोप लगाया जाता है। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए। कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है। शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नहीं कर रही है।  अधिकारी जांच में मौजूद नहीं रहते हैं। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम में बिलकुल भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : Collector-SP Conference : सीएम ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, धार्मिक मामलों में तुरंत एक्शन लेने के निर्देश

दुर्ग पुलिस को और मेहनत की जरूरत 

इसके बाद सीएम साय ने दुर्ग रेंज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, दुर्ग पुलिस को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है। कई मामलों में आरोपी फरार हैं, इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। 

जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग लेकर खुद को अपडेट करें 

किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। ऐसी गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए।  प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे न हो बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें। जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें। 
 

5379487