Logo
डोंगरगढ़ में निविदा प्रक्रिया को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जमकर विवाद हुआ। कांग्रेस ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर मनमानी और गलत तरीके से आवेदन लेने का आरोप लगाया। 

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में नवरात्रि की तैयारियों के बीच कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हो गई। इस दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती के बीच जमकर विवाद हुआ। पूरे मामले में पुलिस बल ने स्थिति को शांत किया।

दरअसल यह पूरा मामला डोंगरगढ़ का है। जहां पर नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही है। जिसमें मीना बाजार, वाहन पार्किंग, विद्युत ठेका की निविदा प्रकाशित होते ही सभी ठेकेदारो ने ठेका लेने की प्रक्रिया में निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर था इसी बीच निविदा प्रक्रिया को लेकर नगर पालिका परिषद में जमकर हंगामा देखने को मिला। 

देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

इस हाई वोल्टेज ड्रामा में कांग्रेस-भाजापा में जमकर विवाद चला। आखिरकार पूरे मामले में पुलिस बल ने स्थिति को शांत किया। दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरो पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अपनी सरकार की दुहाई देते हुए दिखे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर मनमानी और कार्यालीन समय के निकल जाने के बाद गलत तरीके से आवेदन लेने का आरोप लगाया। 

dongargarh
निविदा प्रक्रिया को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जमकर हंगामा

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं गुंडागर्दी

पूरे विवाद को लेकर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा की भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। साथ ही नगर पालिका में भी अपनी मनमानी चला रहे है। सुबह से शाम 5 बजे तक फॉर्म नहीं लिया गया जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद पहुंची विधायक ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य नहीं होनी चाहिए। वहीं विवाद इतना गरमाया की मौके पुलिस अमले को पहुंचना पड़ा।

ठेकेदारों के सहयोग के पीछे की मंशा क्या है- रामजी भारती 

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि, कांग्रेस विधायक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अपने हिसाब से 9 फॉर्म बटवाएं है। अन्य 4 ठेकेदारों को रसीद कटवाने से रोका जा रहा है, आखिर ठेकेदारों के लिए इन्हें क्यों नगर पालिका आना पड़ा कांग्रेसियों कि मंशा क्या है। हम भी विधायक रह चुके हैं लेकिन किसी भी ठेके में कभी भी नगर पालिका में आकर हस्ताक्षेप नहीं किया। भाजपा ने कभी ऐसा काम नहीं किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से शासकीय कार्य में बाधा की कार्यवाही की मांग भी किया हैं। वहीं इस पूरे मामले में सीएमओ चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक कार्य से मैं राजनादगांव गया हुआ था नगर पालिका पहुंचने में थोड़ा देर जरूर हुआ है परन्तु सारे आरोप निराधार हैं नियम अनुसार काम हुए है।

5379487