Logo
आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने 6 समितियों का निर्माण किया है। इन 6 समितियों में संगठन के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ महीने शेष हैं ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने 6 समितियों का निर्माण किया है। इन 6 समितियों में संगठन के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। जिसमें मलकीत सिंह गैंदू को संगठनात्मक समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील आनंद शुक्ला को मीडिया और संचार की जिम्मेदारी दी गई है। जयवर्धन बिस्सा को सोशल मीडिया का कामकाज सौंपा गया है और देवा देवांगन को विधिक समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रजत जसूजा बूथ प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं वार रूम के लिए डेस्क के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। 

Order Copy
आदेश कॉपी 
5379487