Logo
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा हुई है। साथ ही 9 फरवरी के बजट पर भी चर्चा की गयी है। किसकी क्या तैयारी रहेगी इस पर भी चर्चा हुई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब खत्म हो चुकी है।  बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि, आज विधायकों के साथ चर्चा की गई और विधायकों के क्षेत्र की जानकारी ली गई है। 

साथ ही किस विषय को लेकर ध्यानाकर्षण किया जाय इस पर चर्चा हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा हुई है। साथ ही 9 फरवरी के बजट पर भी चर्चा की गयी है। किसकी क्या तैयारी रहेगी इस पर भी चर्चा हुई है। हमारी बैठक का मुख्य केंद्र न्याय यात्रा थी। जिस पर सभी ने एक मत होकर अपनी बात रखी है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के राहु काल वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि, 7 दिन में राहु काल का अलग-अलग समय होता है। राहु काल उस दिन था जिस दिन राम मंदिर का निर्माण हुआ था। हमने वरिष्ठ और कनिष्ठों को भी रखा है और मेरा नाम भी चुनाव के लिए चर्चा में हैं। 

बघेल बोले- महतारी वंदन का जल्द हो भुगतान 

बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि, किसान आज परेशान हैं, यहां तक कि, कई किसानों को धान बेचने के लिए मौका नहीं मिला और टोकन नही मिला। आदिवासी सीएम होते हुए भी जंगल की कटाई हो रही है और कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। आज बैठक में प्रदेश में नक्सली घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, अमरजीत भगत आदिवासी नेता है। छापेमारी में निकला कुछ नहीं फिर भी उन्हें 5 दिनों तक परेशान किया गया।  केंद्रीय एजेंसियां आदिवासी नेता की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। महतारी वंदन के फॉर्म को पूर्व सीएम ने कहा कि, दो महीना हो गया अनुपूरक बजट आए। लेकिन इनके महतारी वंदन फार्म में अनेक शर्तें है। हम कहते हैं वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है बल्कि सीधे भुगतान होना चाहिए। जब बजट में प्रावधान किया गया हैं तो मिल क्यों नहीं रहा है। इसमें बहुत सारी क्राइटेरिया है अधिकांश लोग कट जाएंगे। 

बैज बोले- हम युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई बैठक पर कहा कि, सभी सीनियर नेताओं के साथ हम युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं. हम अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं, जिसमें 9 और 10 को गैप रहेगा। छत्तीसगढ़ में 8 से लेकर 14 तारीख तक न्याय यात्रा रहेगी। पूरा प्रदेश उत्साहित है और हमारे नेता उत्साहित है. छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। 


 

5379487