Logo
कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए घोषित उममीदवारों के खिलाफ भाजपा ने पोस्टर अभियान चलाया। अब कांग्रेस ने पलटवार भी उसी अंदाज में किया है।

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चलाए जा रहे भाजपा के पोस्टर वार के जवाब में अब कांग्रेस ने भी पोस्टर जारी करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील शुक्ला ने एक पोस्टर जारी कर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को ताजा धुला बताया है। साथ में बीजेपी को वाशिंग मशीन करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस तभी से चिंतामणि महाराज पर हमलावर है। कांग्रेस कहती रही है कि, कोयला घोटाले को लेकर एसीबी की FIR में चिंतामणि महाराज का भी नाम था। लेकिन उनके भाजपा प्रवेश के बाद FIR से उनका नाम हटा दिया गया। 

जनता कांग्रेस के छलावे में नहीं आएगी : चिंतामणि महाराज

उधर कांग्रेस के इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिंतामणि महाराज ने कहा है कि, विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है। मुझे एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बारे में जानकारी नहीं है, उस पर बोलना ठीक नहीं है। चिंतामणि महाराज ने आगे कहा कि,  जनता सब समझती है, जनता समय आने पर फैसला करेगी। उनहोंने कहा कि, भाजपा पर देश की जनता का भरोसा है, कांग्रेस के छलावे में जनता आने वाली नहीं है।

5379487