Logo
कांग्रेस ने पहली सूची में 11 सीटों में से 6 पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब 5 सीटों को लेकर जल्द लिस्ट जारी की जाएगी...

रायपुर- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 11 सीटों में से 6 पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब 5 सीटों को लेकर मंथन किया जाना है। इसके लिए दूसरी सूची जल्द आने की संभावना बताई जा रही है। आज या कल में कांग्रेस जारी दूसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा की सूची जारी की जा सकती है। 

बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का दौरा करेंगे। दोपहर 2 बजे मानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने वाले हैं। दोपहर 3 बजे मोहला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। शाम 5.30 बजे अंबागढ़ चौकी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीटिंग ली जाएगी। वहीं रात 9 बजे भिलाई वापस आ जाएंगे। 
 

5379487