Logo
बस्तर जिले में कोरोना काल के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ना होने की वजह से उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो सका था। 

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कोरोना काल के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ना होने की वजह से उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो सका था। जिसे प्रवीर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को पूरे रीति- रिवाज के साथ उनका अस्थि विसर्जन किया गया है। 

जहां उन 8 दिवंगतों की अस्थि का विसर्जन करने जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संस्था सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच द्वारा आंध्र प्रदेश स्थित भद्राचलम ले जाकर किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव भी मौके पर उपस्थित थे। जहां सभी अस्थियों को सह सम्मान पुष्प वर्षा के साथ भद्रचलम रवाना किया गया। 

सिंहदेव ने मृतकों के मोक्ष के लिए की प्रार्थना 

इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने उन सभी मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की है। साथ ही सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच और जिला प्रशासन के इस पुनीत कार्य को सराहनीय बताया है। 

5379487