Logo
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकता की है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।  अपने खरे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले गिरिराज ने रायपुर पहुंचते ही राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर ट्रस्ट ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रण भेजा। लेकिन वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वे हिंदू विरोधी हैं।

Chief Minister Vishnu Dev Sai, Union Minister Giriraj Singh
 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, आज से नहीं बरसों से कांग्रेस हिंदू विरोधी है। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार में नेहरू ने राजेंद्र बाबू को जाने से रोका था, नेहरू कहते थे कि मैं बाय डिफॉल्ट हिंदू हूं। हिंदू विरोधी परंपरा कांग्रेस के डीएनए में है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस ने हिंदू विरोधी काम किया है। पूरे देश में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिलेंगे।  यह देश सनातन हिंदुओं का है, राम और कृष्ण से इसकी पहचान है। गिरिराज ने कहा कि, जो शिव, राम और कृष्ण का विरोधी हो उसे जगह कहां मिलेगी।

राहुल को न्याय नहीं ज्ञान यात्रा निकालनी चाहिए
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी गिरिराज ने बड़ी टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी को थेथरोलॉजी छोड़नी चाहिए। उन्हें न्याय यात्रा नहीं ज्ञान यात्रा निकालनी चाहिए। देश में कहीं भी जाएंगे, तो उन्हें ज्ञान मिल जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया, फॉरेन रिजर्व बढ़ाया। आज पूरी दुनिया के साथ ही चीन तक तारीफ कर रहा है, जिसके पैसे से राहुल गांधी एनजीओ चला रहे हैं।

5379487