Logo
सीएम विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन आज है। सीएम श्री साय ने ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को चेक वितरित किया गया है। वहीं अपने आवास में सीएम साय ने दहीमन का पौधा लगाया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन आज है। सीएम श्री साय ने ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को चेक वितरित किया गया है। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है। 

नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में  टॉप-10 सूची में शामिल है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। छात्राओं ने भी सीएम साय मिलकर ख़ुशी जताई और उन्हें अपने आगे के सपनों के बारे में बताया। 

मेधावी छात्राओं को चेक प्रदान करते सीएम साय
मेधावी छात्राओं को चेक प्रदान करते सीएम साय

सीएम साय ने लगाया दहीमन का पौधा 

पीएम नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत सीएम विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में दहीमन का पौधा लगाया है। प्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम अभियान" से स्वस्फूर्त जुड़कर लोग पेड़ लगा रहे हैं। सीएम श्री साय ने इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है. जहां आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के अभियान में शामिल किया गया है। सीएम ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी वितरण किया। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। कई बीमारियों के इलाज में स्थानीय प्रजाति का यह पौधा उपयोगी है। 

वृक्ष लगाते सीएम साय
वृक्ष लगाते सीएम साय

सीएम आवास में पहुंच रहे लोग 

आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के सीएम साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम आज है। जहां पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आमजन मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में काफी है। वहीं दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सीएम श्री साय के जनदर्शन कार्यक्रम में मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर दिया जाता है। 

5379487