Logo
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू,विजय शर्मा भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हुए।

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। फिर डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, विजय शर्मा, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हुए। 

बता दें कि, किसानों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ा आयोजन किया है। साइंस कॉलेज मैदान में आज किसान महासम्मेलन होगा। साइंस कॉलेज ग्राउंड में राजनाथ सिंह की सभा के लिए बड़ा डोम बनाया गया है। यहां बीजेपी को प्रदेशभर से 50 हजार से ज्यादा किसानों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।  

raipur
डॉ. रमन सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का किया स्वागत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से सीधे विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के घर पहुंचे। अपने निवास मौलश्री विहार में डॉ. रमन ने राजनाथ सिंह का आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री बृजमोहन की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल 

इसके बाद रक्षामंत्री अग्रसेन धाम जाएंगे। वहां पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अग्रसेन धाम से राजनाथ सिंह एयरपोर्ट रवाना होंगे। दोपहर 1.55 बजे वे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

5379487