Logo
डिप्टी सीएम शर्मा छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा है कि, सरकार नक्सल फ्रंट पर चौतरफा काम कर रही है। कोई युवा अब उनकी ओर आकर्षित ना हो, इस बात की चिंता भी सरकार कर रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। साथ ही समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास की नई नीति को लेकर भी सरगर्मी जारी है। इसके लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फार्म जारी कर नक्सलियों से भी सुझाव मांगा है। भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 122 नक्सली ढेर हुए हैं। 415 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, 423 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सल समस्या का समाधान हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। पुनर्वास और विकास से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। विभिन्न आयामों में एक साथ इस पर कार्य चल रहा है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में BJP सरकार बनने के बाद विकास के काम तेजी आई है। बस्तर में विकास कार्यों को लेकर कहा कि, 11 सड़कों के काम पूरे हुए, 85 सड़कें चिन्हित हुई हैं। इनमें से 40 सड़कों के कार्य शुरू हो चुके हैं। अबूझमाड़ में भी 6 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। आजादी के बाद अब तक वहां सड़क नहीं बन पाई थी। साथ ही कहा कि, नक्सलियों के पुनर्वास पर सरकार तीव्रता से कार्य कर रही है। कोई और नया नक्सली ना बने इसकी चिंता सरकार कर रही है।

महिलाओं को लेकर मास्टर स्ट्रोक

महिलाओं को लेकर BJP सरकार का एक और मास्टरस्ट्रोक पूरा होने वाला है। महतारी वंदन योजना के बाद महिलाओं के लिए महतारी सदन योजना बनाई जाएगी। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेशभर में 1400 से अधिक महतारी सदन बनाए जाएंगे। 

अब महिलाओं को गांव में ही रोजगार

सीएम विष्णु सुशासन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, अब महिलाओं को गांव में रोजगार मिलेगा। वहीं महतारी सदन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, प्रदेशभर में महिलाओं की ओर से इस संबंध में मांग की जा रही थी। इसलिए इस योजना को जल्द लागू किया जाएगा। महतारी सदन महिलाओं के लिए उठने-बैठने और एकत्रित होने की जगह होगी। महिलाएं अपनी जरूरतों के हिसाब इस इस्तेमाल कर सकती हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

5379487