Logo
उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। नक्सली हमले में मारे गए भाजपा नेता दिवंगत कैलाश नाग और बीजापुर में तिरुपति कटला के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने जांगला के नक्सली हमले में मारे गए भाजपा नेता दिवंगत कैलाश नाग और बीजापुर में तिरुपति कटला के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मिडिया से बातचीत करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, भाजपा नेताओं की इस तरह हत्या किया जाना निंदनीय है। हम नक्सलियों से वार्ता के लिए हर परिस्थिति में तैयार हैं। कुछ नौजवान दिग्भ्रमित हुए है और उनसे हम हर सम्भव वार्ता के लिए तैयार हैं। हम विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते है और रही बात सुरक्षा की तो हम भाजपा और कांग्रेस का भेद ना करते हुए हर उस जनप्रतिनिधि को सुरक्षा देंगे जिन्हें जान का खतरा है। इस दौरान प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विधायक, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पवन साय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे।

मुंगेली दौरे पर डिप्टी सीएम साव 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए। वे सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना हुए। जहां सवेरे 11 बजे मुंगेली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे मुंगेली मंडी प्रांगण में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए। वे शाम चार बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।  

5379487