Logo
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, स्वर्गीय जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है। उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि, यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। 

tweet
 

 
हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए काम कर रही है- सीएम

 स्वर्गीय जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।
 

CH Govt hbm ad
5379487