Logo
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर शिव शरण सिंह का निधन हो गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर शिव शरण सिंह का निधन हो गया है। पूरे परिवार में शोक का माहौल है। रमन सिंह ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि, आज मेरे पितातुल्य ससुर जी पूज्यनीय शिव शरण सिंह जी के देहांत से मन व्यथित है। आदरणीय शिव शरण जी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे, आज अचानक परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य को खोना हृदयविदारक है, प्रभु श्री राम उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 

मिली जानकारी के अनुसार, रमन सिंह के ससुर शिव शरण पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक उनका निधन हो गया। पूरा परिवार शोकाकुल है।

5379487