Logo
Exclusive : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी से हरिभूमि और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी की विशेष बातचीत। 

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि क्षेत्र के जनता के लिए काम करूंगा। उनकी समस्याओं को पूरी ईमानदारी से समाधान करने का प्रयास करूंगा। जनता को कभी निराश नहीं करूंगा। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहा। आगे भी एक अच्छा कार्यकर्ता बने रहने का प्रयास करूंगा। महापौर, सहित कई पदों पर काम किया, रायपुर शहर में जो काम किया उसका लाभ हमें मिलेगा। लोग जानते हैं कि मैं क्या हूं और कितना सक्षम हूं। मुझ पर सबका भरोसा है। चुनावी संवाद में आईएनएच-हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने उनसे चर्चा की।  

▶ चुनाव में टिकट मिलने से कितने चौंके थे आप। कई दावेदार थे आपको कितना बड़ा झटका लगा।

▶ पहले मुझे पार्षद चुनाव लड़ाया गया। उसके बाद महापौर चुनाव लड़ाया गया। मुझे सबसे बड़ा आश्चर्य तब लगा जब मुझे सांसद का टिकट दिया गया। उस समय न मैंने टिकट मांगा और न ही कोई कोशिश की थी। वैसे बहुत से दावेदार दक्षिण विधानसभा थे। स्वाभाविक है यह सीट लंबे समय बाद खाली हुई है। यकिन मानिए विधायक चुने जाने पर अच्छा काम करेंगे। बृजमोहन ने जो काम आगे बढ़ाया था उसे पूरा करेंगे। आपने मुझे महापौर और सांसद के रूप में कार्य करते देखा है ।

▶ सुनील सोनी इतने सारे पदों पर रहे, नेता के रूप में क्यों नहीं जाने जाते।

▶ लो प्राफाइल में रहकर काम किया, पार्टी ने मुझे कभी खाली नहीं रखा। सरकारी पद है तो उस पर काम किया। एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा। मेरे पिताजी ने अक्सर कहा कि एक अच्छे कार्यकर्ता बनकर काम करना चाहिए। जब मैं दुर्गा कॉलेज का अध्यक्ष था, तब अटल जी आए थे। उन्होंने कहा था कि आप पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता बन गए तो वही काफी है। मैं वैसे पार्टी का एक अच्छा कार्यकर्ता हूं।

▶ बृजमोहन जी का चुनाव काफी महंगा होता है। दूसरे पार्टी के लोग कितना सहयोग करेंगे।

▶ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में लड़ेंगे और इसे जीतेंगे भी। बहुत कम दिन चुनाव के लिए बचे हैं। लोग जानते हैं कि मैं क्या हूं और कितना सक्षम हूं। मुझ पर सबका भरोसा है, लोगों का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। मेरे संबंध विपक्षी पार्टी के लोगों से भी हैं, लेकिन चुनाव हम अपने दम पर लड़ते हैं।

▶ सरकार के 10 महीने कितना भारी पड़ेगा आप पर।

▶ कांग्रेस जितने आरोप सरकार पर लगा रहे हैं, वो एक तरफ है। शहर अपराधियों का गढ़ हो गया है यह कांग्रेस सैकड़ों बार कहा है। कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को भी उन्हें देखना चाहिए। प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में हजारों करोड़ के काम होंगे। केंद्र सरकार राज्य को भरपूर मदद करेगी। तब लगेगा कि विकास क्या यह भी दिखेगा।

इसे भी पढ़ें... चुनावी संवाद : कांग्रेस झूठ बोलने, भ्रम फैलाने का काम करती है, जनता को केवल मोदी पर भरोसा

▶ व्यापारी वर्ग को बड़ा उदार समर्थन भाजपा को मिलता रहा है। इस बार मान रहे हैं कि उन्हें थोड़ा अलग-अलग कर दिया है।

▶ व्यापारी वर्ग हमेशा पार्टी के साथ रहा है। जब भाजपा की सत्ता रहती है तो भय का माहौल नहीं होता। शिकायत के लिए उनके पास कई दरवाजे हैं। वो बता सकते हैं। सबका समर्थन भाजपा को मिलता है।

▶ सुनील सोनी विधानसभा चुनाव के लिए कितने नए हैं। कुछ किए है, किसके नाम से वोट मांगेगे।

▶ शहर का ऐसा कौन सा क्षेत्र है जहां काम नहीं हुआ। महापौर रहते काम कराया वह कई काम है। शहर को पानी पिलाने का सपना था कि 150 एमएलडी का फिल्टर प्लांट बनाने के लिए राइजिंग पाइप लाइन बिछाई। सांसद बना तो अर्बन कमेटी के अंतर्गत 450 करोड़ की प्रोजेक्ट लाया। शहर बनने के बाद राजधानी के अंतर्गत सिग्नल लाइन लाया। प्राइवेट पार्टनरशिप पर हमने सिटी बस चलाई। लोग बोलते थे पागल आदमी है सिटी बस कहां चलेगी। एक जुनून था हमने काम करके दिखाया। ऐसे दर्जन काम हैं जिसे हमने किए। दर्जनों काम है चाहे गार्डन, श्मशान घाट जैसे जरूरी काम हों। आयकर ट्रिब्यूनल लाया। भविष्य में शहर के रेलवे फाटक नहीं मिलेगा जहां पर फ्लाई ओव्हर नही होगा। भाटापारा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अस्पताल का काम चालू हो गया है। शहर के सभी सड़कों का चौड़ी करण किया। दो बार महापौर रहा, ईमानदारी से काम किया। अर्बन मिशन के तहत करोड़ों रूप सांसद रहते दिलाया, पर यहां पर लूट मचा दी। मैं भी राजनीति में काम करता हूं, लेकिन कभी बेवजह के आरोप नहीं लगाए।

▶ सुनील सोनी को भी बड़ा आदमी बनने की कोई इच्छा है क्या।

▶ मै पार्टी का अच्छा कार्यकर्ता हूं। बड़ा आदमी, पार्टी ने मुझे बनाया। शहर का प्रथम नागरिक बनाया। मैं कई सारे बड़े पद पर रहा। उन पदों पर रह कर मैने कई काम किया। मैं बड़ा आदमी बहुत बार बना आरडीए में चैयरमैन रहा, महापौर रहा उन पदों पर काम करके पद को बड़ा बनाया। आम नागरिक की तरह हूं, पार्टी का कार्यकर्ता हूं।

▶ विधायक बनकर क्या करेंगे।

▶ अभी विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है। आपका सुनील सोनी आपको निराश नहीं करेगा। आपकी आपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। ईमानदारी से काम करते हुए सरकार की योजनाएं आप तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। अपने विजन को जनता पर नहीं थोपूंगा।

5379487