Logo
हाथी का घर तोड़ते हुए लाइव वीडियो सामने आया है। इस दौरान घर में रहने वाले लोगों की बाल-बाल जान बच गई।

अमित गुप्ता/रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से हाथी का घर तोड़ते हुए लाइव वीडियो सामने आया है। इस दौरान घर में रहने वाले लोगों की बाल-बाल जान बच गई। मंगलवार की सुबह 5 बजे हाथी ने ग्रामीणों का घर तोड़ दिया था। जिसके बाद घर मे रखे चावल, धान को सब हाथी निकालकर ले गया है। यह घटना रायगढ़ वनमंडल के जुनवानी गांव की है। 

बता दें, इससे पहले रविवार की रात को हाथी ने दो ग्रामीणों का घर तोड़ा था।इसलिए जिले में ग्रामीणों में दहशत का महौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

5379487