Logo
कॉलेज में एक लड़की के प्रति दोनो आकर्षित थे। पढ़ाई के दौरान उन दोनों में कई बार बहसबाजी,नोकझोंक होती रही। कॉलेज खत्म होने के बाद उसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को लेकर युवकों के दो गुट शनिवार की देर रात आपस में भिड़ गए। विवाद सुलझाने के नाम पर एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को घर बुलाया, और बातचीत विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है । 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि, रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर शनिवार को तलवारबाजी हुई। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गए है, जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकयात मिलते पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। 

दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत दूसरा घायल 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऊंचडीह रोड के पास दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

5379487