Logo
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी पर गोली चलाई गई है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि, दो बार फायरिंग की गई है। इसमें एक गोली हवा में चली और दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे कारोबारी पर फायरिंग हुई। आशंका जताई जा रही है कि, फायरिंग कारोबारी पर डर बैठाने के लिए गई है। जिससे की वह डरकर कोल लेवी की रकम दे दे। फायरिंग किसने की है अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। 

बाइक छोड़कर भागे दोनों शूटर

फायरिंग के बाद दोनों शूटर बाइक छोड़कर फरार हो गए। रायपुर पुलिस ने शूटरों के बाइक को बरामद कर लिया है। 

police
पुलिस ने की नाकाबंदी

पूरे शहर में नाकेबंदी 

वहीं पूरे शहर में नाकेबंदी कर बाइक चालकों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि, बदमाश ओडिशा रोड की तरफ भागने की फिराक में होंगे इसलिए उन्होंने ओडिशा रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है। 10 चेकपॉइंट्स पर पुलिस तैनात है। 
 

5379487