Logo
सरोदा बांध में मछुआरों की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा, जब उनके जाल में 80 किलो की मछली फंस गई। उसे बाहर लाने में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन आदमी लगे। 

संजय यादव- कवर्धा। किलो- दो किलो और पांच किलो की मछलियां छत्तीसगढ़ के तालाबों और बांधों में मिलती हैं। यदि हम आपसे कहें कि, छत्तीसगढ़ के एक बांध में 80 किलो वजन वाली मछली पकड़ी गई है... तो शायद आप यकीन ना करें... लेकिन यह सच है। कवर्धा जिले के सरोदा बांध में मछुआरों की खुशी का तब कोई ठिकाना नहीं रहा जब उनके जाल में 80 किलो की मछली आ फंसी। 

दरसअल, कुछ मछुआरों का दल सरोदा बांध में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक भारी भरकम एक मछली उनके जाल में आकर फंस गई। पहले तो वो डर गए लेकिन जब उन्होंने देखा की यह तो मछली है। तब तीन मछुआरों ने जैसे-तैसे हिम्मत कर इस विशाल मछली को बाहर निकाला। वैसे सरोधा बांध की मछलियों को शहरों में खूब पसंद किया जाता है और बड़े व्यापारी इन्हें खरीदने के लिए सरोधा बांध आते रहते हैं।

पर्यटकों को खूब पसंद आता है सरोदा बांध

यह बांध कबीर धाम जिले से महज 8 किलोमीटर की दूर पर है l यहां के दृश्य पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं और पर्यटन की दृष्टी से ये बहुत ही सुंदर जगह है. शाम होते ही यहां का नजारा बहुत ही सुंदर दिखता हैl सरोदा बांध सनसेट पॉइंट के रूप में बहुत विकसित हुआ है इसका निर्माण वर्ष 1963 में हुआ थाl इस बांध का निर्माण उतानी नाला को बांधकर किया गया है।मछुआरों की निकली लाटरी : सरोदा बांध में 10 - 20 नहीं पूरे 80 किलो वजन वाली मछली मिली। 

 

5379487