Logo
सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने नामाकंन रैली के दौरान बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

दुर्ग- चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया है। अब एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस बार तो पूर्व सीएम के घर के सदस्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने नामाकंन रैली के दौरान बीजेपी का हाथ थाम लिया है। दुर्ग संसदीय सीट के लिए उन्होंने बीजेपी में एंट्री ली है। इस दौरान सीएम साय समेत दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। 

पूर्व सीएम और वर्तमान डिप्टी सीएम रिश्तेदार हैं 

पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम विजय बघेल का पुराना नाता है। विजय बघेल उनके भतीजे हैं। हालांकि दोनों अलग-अलग पार्ट में रहकर कार्य कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पाटन में भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच 3 बार मुकाबला हुआ है। वहीं 2008 में डिप्टी सीएम विजय बघेल ने भूपेश बघेल को मात दे दी थी। इससे पहले 2023 में बीजेपी ने विजय बघेल पर भरोसा जताया था और पाटन के लिए मैदान में उतारा था। 

डरा धमकाकर प्रवेश कराया जा रहा

कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी छोड़कर जैसे ही भाजपा में आने लगे, वैसे ही कांग्रेस ने कुछ समय पहले भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, डरा धमकाकर प्रवेश कराया जा रहा है। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, हमें किसी को डराने धमकाने की जरूरत ही नहीं है। छग में कांग्रेस नीति और नेतृत्व विहीन हो चुकी है। लोग भाजपा में अपनी मर्जी से आ रहे हैं। यह सभी पीएम मोदी और सीएम साय का काम देखकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

कांग्रेस के पास अफवाह फैलाने के अलावा कुछ नहीं 

कांग्रेस ने राशन वितरण करने को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया था कि, इन्होंने पीडीएस को बंद कर दिया है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैलाने का काम करती है। प्रदेश में लगातार राशन का वितरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना के तहत भी राशन वितरण हो रहा है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने और अफवाह फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है। 

5379487