Logo
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव की विधायक गोमती साय साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने जिस स्कूल से पढ़ाई की, वहीं वे चीफ गेस्ट बनकर पहुंचीं थीं।

मयंक शर्मा-कोतबा-जशपुर। यह उनके लिए बड़ा ही भावुक कर देने वाला पल था। जिस स्कूल में 26 साल पहले वे पढ़ने आईं थीं, आज वहीं वे बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थीं। पत्थलगांव विधायक गोमती साय को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामझोर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्कूल से जुड़ी अपनी यादें सझा किया। विधायक गोमती साय ने विद्यार्थियों के पांच लक्षणों के बारे में बताते हुए उनसे सभी लक्षणों का पालन करने सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 

सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, 
उधर ही ले चलो कश्ती, जिधर तूफान आया है। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय मौजूद रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने की है। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के जरिए फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। वहीं माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

ड्रेस, पुस्तकें और साइकिलें बांटी 

नए बच्चों को अतिथियों ने तिलक लगाया और बूंदी के लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया है। उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की गई है। वहीं विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान छात्र–छात्राओं को गणवेश और पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर दूर दराज से विद्यालय पहुंचने वाली छात्राओं को आने-जाने में परेशानी ना हो और पढ़ाई में मन लगा रहे इस उद्देश्य से 9वीं कक्षा की छात्राओं को करीब 35 सायकिलों का भी वितरण किया गया।

मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया 

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिसमें हायर सेकेंडरी से दीपिका पैंकरा 81.8% अंक मिले हैं। द्वितीय स्थान पर लुकेश यादव ने 76.6% अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में हाई स्कूल से डिंपल पैंकरा ने 87.16% अंक प्राप्त किया है। हर्षित पैंकरा ने 82.6% अंक से द्वितीय मिला है।

शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा

कार्यक्रम में मुख्यअथिति और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि, शिक्षा के बिना जीवन अंधरे में है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश के सभी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों में खेलकूद और व्यायाम में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि, शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है। जिसे कोई नहीं छीन सकता है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। 

गोमती साय ने बचपन को किया याद 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झामझोर में क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने 9 जुलाई सन् 1988 को कक्षा 6वीं में दाखिला लिया था। श्रीमती साय का व्यक्तित्व निडर और साहसी प्रवृत्ति का रहा है और विद्यालय के खेलों में सबसे अधिक इन्हें कबड्डी और खो–खो खेल में रुचि रही। उन्होंने अपने बचपन के दिन याद करते हुए बताया कि, जब वे प्राथमिक शाला पास कर माध्यमिक शाला में प्रवेश कर रहे थीं। हमे जो पुस्तकें मिलती थी। उसे हम स्कूल में वापस जमा करते थे। किसी विषय की पुस्तक गुम हो जाने पर उसका पैसा हमे स्कूल में जमा करना पड़ता था। क्योंकि उन्ही पुस्तकों को दूसरे बच्चों को पढ़ने के लिए दिया जाता था। हम 20 से 30 छात्रों का समूह कोकियाखार से सुबह 8 बजे बासी खाकर जामझोर माध्यमिक विद्यालय आते थे। दिन भर उपवास रहकर पढ़ाई कर शाम 6 बजे तक पैदल घर वापस पहुंचते थे। 

नई ड्रेस पहनने मिलती थी

हमे आज भी याद है हमारे शिक्षक हरिकृष्ण सरजाल स्कूल के ऐसे हेडमास्टर थे। उनके स्कूल संचालन की नीति से हम व पूरे स्कूल के शिक्षक स्टाफ डरते थे। हमे वे जो नैतिकता का ज्ञान दिए वो आज भी हमारे काम आ रहा है। इसी स्कूल की शिक्षा को जो नीव ही है जो मुझे गांव से देश की सबसे बड़ी पंचायत तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया है। हमे अपना गणवेश सिलवाने के लिए आभाववस मजदूरी करना पड़ता था। तब नई ड्रेस पहनने मिलती थी। मुझे आज बहुत आत्मीय खुशी है कि, जिस आभाव में हमने शिक्षा ग्रहण की है। हमारे बच्चों को वैसा कोई आभाव नहीं है। निशुल्क पुस्तकें मिल रही है। निशुल्क सायकल मिल रही है। निशुल्क शिक्षा भी मिल रही है। ऐसी शिक्षा नीति बनाने वाली भाजपा सरकार को मैं आज इस मंच से आभार व्यक्त करती हूं। 

अनैतिक शिक्षा गलत रास्ते पर ले जाती है- SDM

कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही अपने कर्म पथ पर अग्रसर रहता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नए उत्साह और उमंग के साथ कार्य किया जा रहा है। वहीं पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही शिक्षा हासिल करने से ज्यादा जरूरी है शिक्षा का सही इस्तेमाल करना अगर आप मेहनत कर अच्छी शिक्षा हासिल कर भी लेते है तो वो व्यर्थ है। अनैतिक शिक्षा गलत रास्ते पर ले जाती है। आप सभी कड़ी मेहनत कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। 

ये रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, बागबहार तहसीलदार गणेश साय, वि.खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा, नित्यानंद छतर, वि.खंड स्त्रोत समन्वयक वेदानंद आर्य, हीरालाल गोपाल,विवेकानंद मिर्रे, प्राचार्य संजय प्रधान, अखिल भारतीय कंवर समाज संयोजक अशोक साय, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर भगत, ज.पं. सदस्य मुरलीधर यादव, सुदर्शन पटेल,  मरूरनाचा सरपंच दुर्गावती पैंकरा, अंकित बंसल,अरुण यादव, अजय गुप्ता,हेमंत बंजारा, जितेंद्र अग्रवाल,सुरेश साहू, सुचिता एक्का,रेणु विश्वास, भारती शर्मा, भुनेश्वरी बेहरा, भारती शर्मा (लुडेग), यशोदा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

5379487