Logo
शासकीय पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला राखी में गुरू पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया। गुरु के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।  

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला राखी में गुरू पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रार्थना के उपरांत प्रधान पाठिका गायत्री जोगी ने गुरु के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी। 

                                                     गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है।
                                                     गुरु बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं।

प्रधान पाठिका गायत्री जोगी ने कहा कि, गुरु कुम्हार की तरह होते हैं और शिष्य मिट्टी की तरह होते हैं जिस प्रकार कुम्हार कच्ची मिट्टी से सुंदर घड़ा बनाते हैं और उन्हें सुंदर आकृति प्रदान करता है ठीक उसी प्रकार गुरु भी छोटे बच्चों का भविष्य गढ़कर उनका भविष्य संवारने का काम करते हैं। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा भाषण,गीत, कविता आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।जिसमें निशा, सुधा, रश्मि, दामिनी और सभी बच्चों की सहभागिता रही। 

bemetra4

टीएलएम निर्माण के बारे में दी जानकारी 

उन्होंने ने कहा कि, शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस में टीएलएम निर्माण और उसके उपयोग को क्रियान्वयन करते हुए बच्चों द्वारा अपने स्तर के अनुसार विषय आधारित टी एल एम निर्माण किया गया।  साथ ही उसका प्रदर्शन बच्चों और पालकों के समक्ष किया गया। जिसमें सभी बच्चे बड़े उत्साहित होकर भाग लिए। इस कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका गायत्री जोगी, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका किरण कुंजाम, सरोज साहू, नीलम देवांगन, कमलेश्वरी साहू, प्रतीक्षा दुबे, बिंदिया अग्रवाल, सुनील साहू, तुकेश्वर आदि पालकगण उपस्थित थे।  

5379487