Logo
दरबार में अर्जी लगाई गई और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अर्जी लगाने वाले भक्तों को उनकी समस्या का समाधान बताया...

संजय यादव/कवर्धा- हनुमंत कथा के दूसरे दिन सुबह 12 बजे से 2 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन संपन्न हुआ। इस दरबार में अर्जी लगाई गई और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अर्जी लगने वाले भक्तों को उनकी समस्या का समाधान बताया, साथ ही दिव्य दरबार में ही लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के परिजनों को धीरेन्द्र शास्त्री ने सहयोग राशि दी और आयोजकों से भी सहयोग करने की अपील की। जिसके बाद सभी आयोजकों ने मृतक के परिजनों को नगद राशि का आर्थिक सहयोग किया है। 

हनुमंत कथा का आयोजन...

आपको बता दे, दिव्य दरबार लगने के बाद शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्री हनुमंत कथा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी कथा का आनंद लिया है। 

लाखों भक्तों की भीड़...

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री तीन दिन के लिए कवर्धा आए हुए हैं। पहले दिन रविवार को धीरेन्द्र शास्त्री शाम चार बजे कथा स्थल पहुंचे और शाम सात बजे तक कथा का वाचन किया। इस दौरान लाखों भक्तों की भीड़ कथा सुनने पहुंची। 

कथा के बाद धीरेन्द्र शास्त्री कवर्धा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। फिर रात 10 बजे लालपुर हत्याकांड में मृतक साधराम यादव के घर ग्राम लालपुर पहुंचे और मृतक के परिवार से मुलाकात की और अपने शिष्यों से आग्रह कर तत्काल 2 लाख 51 हजार रुपए का नगद सहायता दिलवाया। इसके साथ ही कथा स्थल में भक्तों से अपील कर और भी मदद कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री होटल लौट गए जहां उन्हें रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। 

अब कृष्ण जन्मभूमि की तैयारी है- पं. धीरेन्द्र शास्त्री

मिडिया के सवाल राम मंदिर बन गया अब आगे क्या होगा... पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि, राम जन्मभूमि मिल गया। अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी है। आगे कहा कि, हम बागेश्वर धाम में भारत की सेना को मजबूत करने और अमर वीर शहीदों की स्मृति में 108 कुंडली महायज्ञ 1 मार्च से 8 मार्च तक करने जा रहे हैं।

2 फरवरी को ‘सनातन धर्म क्या है’ (पुस्तक लोकार्पण)

उन्होंने कहा कि, हम 2 फरवरी को पूरे भारत के हिन्दूओं को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सनातन धर्म क्या है? पांच दिन के अज्ञातवास में हमने यह पुस्तक लिखी है, उस पुस्तक में जानकारी संक्षिप्त है। छोटा पैक बड़ा धमाका, उस पुस्तक को पढ़ने के बाद छोटा से छोटा बच्चा भी एक लाख सनातन विरोधियों के बीच खड़ा होकर बोलेगा सनातन धर्म की जय हो।

5379487