Logo
बलरामपुर जिले में देर रात सड़क हादसा हो गया। दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घनश्याम सोनी-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर कुसमी मार्ग पर दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोगों की हालत गंभीर है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के भदार की है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर कुसमी मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनो बाइक चालकों की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर 

राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों को कुसमी के सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनो को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। 

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

वहीं दुर्ग जिले के केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई।  आग की लपटें इतना तेज था कि, केमिकल से भरे टैंकर को भी अपने चपेट में ले लिया था। इससे फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे  की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि, हाईटेंशन तार में स्पार्क होने से फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंडस्ट्रियल एरिया को खाली कराया। 

5379487