Logo
राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हाकी खिलाड़ी और मोहला पुलिस की कर्मचारी रुपाली कश्यप को एसपी ने सम्मानित किया।

एनिशपुरी गोस्वामी-मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ महिला आरक्षक रुपाली कश्यप को सम्मानित किया गया। रुपाली को राज्य खेल एवं युवा विभाग ने हॅाकी खेल में सन् 2021-22 में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य खेल अलंकरण शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह ने हॉकी प्लेयर रूपाली कश्यप को शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

 ये लोग रहे मौजूद

इस समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, उपपुलिस अधीक्षक ताजेश्वर दिवान, रक्षित निरीक्षक  भुनेश्वर कश्यप, निरीक्षक राजीव तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें...राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 55 शिक्षक हुए सम्मानित, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

शिक्षिका विधि शर्मा हुई सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में किया नवाचार

वहीं कुछ दिन पहले ही बेमेतरा जिले की नवाचारी शिक्षिका विधि शर्मा को शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया गया था। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दरअसल जिला स्तरीय शिक्षक दिवस का सम्मान समारोह एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में आयोजित किया गया था।जिसमें बेमेतरा जिला में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला गुनरबोड में पदस्थ नवाचारी शिक्षिका विधि शर्मा को जिलाधीश ने मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान के अंतर्गत शिक्षादूत सम्मान और 5000 की राशि से सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हो चुकी है, सम्मानित 

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षादूत सम्मान से सम्म्मानित शिक्षिका विधि शर्मा ने बताया कि, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही यह सम्मान प्राप्त हो सका है। इसके लिए मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका विधि शर्मा को स्वतंत्रता दिवस 2024 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें...स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में एक और मौत : वृद्धा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, राज्य में 43 एक्टिव केस

नवाचार के लिए दिव्यांग शिक्षिका का सम्मान 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की शारदा 50 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। पोलियो के कारण शारदा के कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। लेकिन उन्होंने टीचर के रूप में अपने विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ाने के लिए शुरू से ही नवाचार लाने पर जोर दिया। उन्होंने ऑडियो,वीडियो बुक्स, ई कंटेंट, PDF का 2 हजार से ज्यादा संग्रह कर खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। जिससे स्कूल के बच्चों को आसानी से पाठ्यक्रम समझ में आने लगा। गणित, सोशल,G.K.,ओरल साइंस,नैतिक शिक्षा जैसे 20 अलगअलग विषयों पर किताब भी लिखी है। 

उत्कृष्ट शिक्षकों का होता हैं सम्मान 

हर साल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर प्रतिभावान शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस साल 50 नामों की लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल, 2 दिव्यांग शिक्षिका शामिल है। जिनमें से एक दुर्ग जिले की शारदा का नाम शामिल है। ये वो शिक्षक होते हैं, जो अपने परिश्रम से विद्यालयों में ना सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया.बल्कि छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए नवाचार किया है। शारदा भी उन्हीं में से एक है।

5379487