Logo
छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार परम्परागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में जत्योहार मनाया। 

रायपुर। सोमवार 25 मार्च को होली का त्योहार छत्तीसगढ़ में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुारूप धूम धाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में अपने परिजनों के साथ होली मनाई। श्री साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। 

जशपुर जिले के बगीया गांव स्थित अपने निवास में परिवार जनों के साथ उन्होंने होली खेली। श्री साय ने सबसे पहले अपनी मां कां गुलाल का टीका लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, उसके बाद पत्नी को भी रंग लगाया। उन्होंने यहां एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर कहा- होली में सभी बातों को भूलकर पर्व मनाएं। 

vijay
 

होली के रंग में रंगे दिखे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

उधर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा में मित्रों संग जमकर होली खेली। श्री शर्मा होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्हें होली की शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में नगरवासी और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। अपनों के बीच फाग गाते और मंजीरा बजाते हुए नजर आए विजय शर्मा।

जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में मनाई होली 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ में अपने निवास पर होली के रंग में रंगे दिखे। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने गृह ग्राम रतनपुर में वे ग्रामीणों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाई।

5379487