Logo
कान्यकुब्ज ब्राहमण समाज ने आशीर्वाद भवन में होली-मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समाज के लगभग 40 प्रतिभावान वरिष्ठ जनों को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कान्यकुब्ज ब्राहमण समाज ने आशीर्वाद भवन में होली-मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पदाधिकारी और अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, पुष्पहार अर्पित कर किया। सचिव पं. सुरेश मिश्र ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज के आय-व्यय और आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी का सहयोग मिलते रहने पर आभार व्यक्त किया। 

इसके बाद समाज के लगभग 40 प्रतिभावान वरिष्ठ जनों को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। महिला मंडल सदस्यों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मंचस्थ अतिथियों के उद्बोधन बाद सभी ने रात्रि भोज किया। कार्यक्रम का संचालन पं. राघवेन्द्र मिश्र, पं. अतुल पांडेय, पं. पंकज तिवारी, पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया। 

Kanyakubja Brahmin Society
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज

ये रहे मौजूद 

अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल और सचिव पं. सुरेश मिश्र ने बताया कि, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नागपुर से पं. बद्री प्रसाद, शंकर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष-हिंदी भाषी ब्राह्मण विकास संघ नागपुर, महासचिव पं. विजय तिवारी, सहसचिव पं. हेमन्त पाण्डेय, कोषाध्यक्ष-पं. लालजी दुबे, पं. मनीष आनंद त्रिवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक-ब्राह्मण सेना फाउंडेशन, महाराष्ट्र से, पं. दीपक दुबे संरक्षक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, बिलासपुर से- पं. बी. के. पाण्डेय, अध्यक्ष, पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित, कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़, बिलासपुर, पं. अटल त्रिवेदी अध्यक्ष, पं. अजयकांत शुक्ल सचिव, मनोज मिश्र-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज समिति भाटापारा से, पं. अरविंद शुक्ल उपाध्यक्ष प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. राधेगोविंद बाजपेयी उपाध्यक्ष, प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा, पं. गुरूप्रसाद तिवारी, पं. श्याम तिवारी भिलाई-दुर्ग से, शामिल हुए।

5379487