Logo
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी चपेट में आने से एक ड्राइवर घायल हो गया है।

पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी चपेट में आने से एक ड्राइवर घायल हो गया है। यह घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अरनपुर-जगरगुंडा सड़क पर डामरीकरण का काम किया जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर मौजूद जवानों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेज दिया है। वहीं एरिया सर्चिंग बढ़ा दी है। 

मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सली

वहीं तीन दिन पहले बीजापुर के घने जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। दरअसल, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। घटनास्थल से एक LMG, एक AK 47 और अन्य हथियार सहित नक्सल सामान बरामद किया गया। 

5379487