Logo
डिप्टी सीएम अरुण साव ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य बजट बताया है।

रायपुर- वित्त मंत्री सीतारमण ने आज बजट पेश किया है। इस बजट में इनकम टेक्स पर छूट को लेकर बदलाव नहीं किए गए, हालांकि विकास की गति को लेकर फैसले लेने की बात की गई है। वहीं गांव-गांव तक पक्के मकान बनाने की गति बढ़ाने को लेकर जोर देने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा अध्यातमिक पर्यटन क्षेत्र में प्रगति की बात भी रखी गई है। वहीं 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसी बीच देश के आम बजट को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य बजट बताया है। उन्होंने कहा कि, देश आत्मनिर्भर और सशक्त बने, इसकी झलक बजट में दिखाई दे रही है। 

अर्थव्यवस्था पर उसका असर नहीं पड़ा...

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, यह विकसित भारत का बजट है। आज पूरे देश में आर्थिक मंदी का दौर है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था में उसका असर नहीं पड़ा है। साथ ही कहा कि, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। 

योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है...

सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है।  मोदी जी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम मोदी जी ने किया है। 

भारत में अर्थव्यवस्था की स्थिति...

2014 में देश की अर्थव्यवस्था दस नंबर पर थी, लेकिन 2014 से लेकर 2023 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था में 83% का इजाफा हुआ है। वहीं चीन की जीडीपी 84% और अमेरिका की 54 है। नौ सालों में भारत ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, इटली और ब्रजील को पीछे छोड़ 10वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गया है। हालांकि इटली की जीडीपी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ब्रजील की जीडीपी में तो 15 प्रतिशत की गिरावट रही है। 

5379487