Logo
राजिम स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में भव्य सहस्त्रजलधाराभिषेक किया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति। 

श्याम किशोर शर्मा-राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में बाबा गरीबनाथ महादेव का सहस्त्रजलधाराभिषेक किया गया. इस दौरान पूरा नगर महादेव के नारों से गूंज उठा वहीं इस भव्य जलधाराभिषेक कार्यक्रम में करीब 10 हजार भक्त शामिल हुए। रंगझाझर सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति। 

विकास कार्यों घोषणा की गई 

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि, धर्म नगरी राजिम के विकास एवं उत्थान के लिए कोई कमी नहीं होगी। विष्णु देव सरकार के आशीर्वाद से धर्म नगरी राजिम का विकास एवं उत्थान सांय-सांय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, राजिम क्षेत्र का समुचित विकास एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना किया।आगे कहा कि, भोलेनाथ और श्री राजीव लोचन राजिम क्षेत्र का विकास हो रहा है।समिति की मांग पर 25 लाख रुपए की घोषणा विधायक द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम स्थल के पास भक्त निवास हेतु 10 लाख रुपए एवं टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए शामिल है। 

baba garibnath mandir
कलश यात्रा निकाली गई

ये रहे मौजूद 

सहस्त्रजलधाराभिषेक कार्यक्रम में  विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,  रेखा सोनकर, राघोबा महाड़िक,जिला बंद के जितेंद्र सोनकर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू का सम्मान हुआ।

5379487