Logo
खैरागढ़ संगीत यूनिवर्सिटी की पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ जातिगत दुर्भावना और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में FIR दर्ज की गई है। 

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विवाद एक बार फिर उभर कर सामने आया है। इस बार विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ जातिगत दुर्भावना और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में FIR दर्ज की गई है। 

सहायक प्राध्यापक ने की शिकायत

कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तेश गढ़पायले ने मई 2024 में खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि 2007 से वे विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।लेकिन मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से उन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। डॉ. गढ़पायले ने पूर्व कुल सचिव डॉ. नीता गहरवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जातिगत दुर्भावना के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था। 

पुलिस जांच में आरोप पाए गए सही

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोप सही पाए हैं और इसके आधार पर डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज की है।खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने पुष्टि करते हुए कहा, जांच के दौरान आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है

CH Govt hbm ad
5379487