Logo
प्रदेश से कई इलाकों में भारी बारिश से दुखद घटनाएं सामने आई हैं। बलौदाबाजार जिले में एक 17 वर्षीय नवयुवक नहाने के दौरान नाले में बह गया।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। भारी बारिश के कारण प्रदेश से कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। उफनती नदी नाले में नहाने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आया। जहां एक 17 वर्षीय नाबलिक युवक सुबह 8 बजे अपने दोस्तों के साथ शहर से 4 किलोमीटर दूर सकरी बाईपास के पास खोरसी नाला नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान युवक नाले में बहा गया। इसके बाद उनके दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है। अभी तक युवक का पता नहीं चला है। 

कोरी डैम के वेस्ट वियर में लापरवाही, बेफिक्र होकर लोग नहा रहे 

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा में बनाए गए कोरी डैम के लबालब होने का इंतजार लोगों को रहता है। यह मानसून के दौरान चारों तरफ से हरियाली के शृंर्गार के बीच जलाशय की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। वहीं जलाशय का लबालब भरा पानी जब तेज हवाओं के बीच हिलोर मारता है तो ठंडी हवाएं मन को शांत कर देती हैं। इस डैम में जैसे वेस्टवियर से पानी छलकने लगता है तो लोग उसके नीचे स्नान करने का आनंद उठाते हैं। 

सूरक्षा के नहीं है कोई इंतजाम

डैम में शत प्रतिशत जलभराव हुआ हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। लोग वेस्टवेयर में लापरवाही पूर्वक मस्ती करते, नहाते, बाइक धोते दिख रहे है। वेस्टवेयर से लोगों के लापरवाही की तस्वीर आई सामने भी आई है। इसकी सूरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नही है। 

वाहन की ठोकर से लकड़बग्घा कीचड़ में जा फंसा

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले के नेशनल हाइवे 30 में एक अज्ञात वाहन ने वन्य प्राणी को ठोकर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, लकडबग्गा खेत में जा गिरा और कीचड़ में फंसा गया। ग्रामीणों ने देखी इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कीचड़ में फंसे लकडबग्गा को बाहर निकाला तो देख कि, लकडबग्गा घायल है। इसके बाद लकडबग्गा का ईलाज करवाया गया। यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के मांझीआठ गांव का है। 

तांदुला में बढ़ा जलस्तर 

बालोद। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण नदी- नाले उफान पर हैं। जिससे जलाशयों में जलभराव क्षमता में बढ़ोतरी हो रही है। बालोद जिले के तांदुला जलाशय का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे आने वाले समय में पानी की किल्लत नहीं होगी। लेकिन जलाशय के मनमोहक दृश्य को देखने पर्यटक रोज हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं।

जलाशय के सेफ्टी वाल के ऊपर पर्यटक जान जोखिम में डाल कर चल रहे है। पानी के नजदीक जाके फ़ोटो सेल्फी के चक्कर मे जोखिम उठा रहे हैं। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इससे कभी बड़ी घटना घट सकती है। बता दें कि, जलाशय के सेफ्टी वाल के पास फिसलन ज्यादा होता है। जलाशय का ओवर फ्लो चल रहा है।

 

5379487