Logo
सोमवार की देर रात ग्राम सिंगारपुरी के नीलगिरी प्लाट में कुछ युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कुलजोत संधु -फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में एक युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा कि, नीलगिरी जंगल में मृत अवस्था में एक गाय और हथियार मिली। इस मामले मेें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक फरार हो गया। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। 

Weapon

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात ग्राम सिंगारपुरी के नीलगिरी प्लाट में कुछ युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक रज्जूलाल मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। वही एक अन्य आरोपी दीपक मरकाम मौके से फरार हो गया।  मृत गाय को पोस्टमार्टम के फरसगांव भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।  

5379487