Logo
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बुनकर संवाद में प्रदेश भर के बुनकर अधिक संख्या में शामिल हुए। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बुनकर संवाद में प्रदेश भर के बुनकर अधिक संख्या में शामिल हुए। बुनकर संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरूण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, आज ऐतिहासिक दिन है जब बुनकरों के मजदूरी में 20 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। विष्णुदेव की सरकार हर वादे पूरी कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने किसानों को बोनस 5 साल में नहीं दे सकी। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सिर्फ 12 दिन में ही बोनस की राशि जारी कर दी है। साव ने कहा की ईमानदार और मेहनती देवांगन समाज आज तेज गति से हर क्षेत्र में अग्रसर है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने भी संबोधित किया।

श्रम मंत्री बोले- बुनकरों की मजदूरी में 20% की वृद्धि 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय ने आज बुनकरों की बुनाई मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि की गई है। जो की आज से प्रभावशील हो गई है। इससे बुनाई कार्य के रोजगार मे लगे 60 हजार से अधिक बुनकर परिवार को सीधे तौर पर लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि, बुनकर विशेष तौर पर देवांगन समाज की श्रम शक्ति और ज्ञान शक्ति आज पूरे देश के साथ –साथ विदेशों में विख्यात है। बीते 5 साल में बुनकरों को बहुत अहित हुआ. लेकिन अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार में बुनकरों को हर संभव मदद की जाएगी। आज इसकी शुरुआत हो रही है। देवांगन समाज आज संगठित समाज है और सभी मिलकर अपने क्षेत्र, समाज के किए कार्य कर रहे हैं।

5379487