Logo
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने गांव में घुसकर 100 मुर्गियां, एक बकरी और कुत्ते को मार डाला। 

भोजराज साहू- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने घटुला गांव में एक किसान के घर घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। वहीं पाइक भांठा में एक बकरी और कुत्ते की भी जान ले ली। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। यह पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र का है। 

शहर से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी में दिखे 5 तेंदुए

वहीं बुधवार को कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया। शहर से महज 5 किलोमीटर की दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है। 

Leopard killed chickens

वन विभाग अलर्ट 

दरअसल शहर से सटे डुमाली गांव की पहाड़ी पर 5 तेंदुए के समूह नजर आए। जिसके बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को शाम ढलने के बाद घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। रात में घरों के बाहर की लाइट चालू रखने की भी सलाह दी गई है। रात होते ही पहाड़ी से नीचे उतर रहे तेंदुए। 16 सितंबर की शाम को 5 तेंदुए देखे गए थे।

इसे भी पढ़ें : स्कूल वाहन बंद कर सो गया चालक : शराब के नशे में था धुत, लोगों ने की जमकर पिटाई

ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी 

ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवर कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन अमले की टीम निगरानी कर रही है। 

5379487