धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने घटुला गांव में एक किसान के घर घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। वहीं पाइक भांठा में एक बकरी और कुत्ते की भी जान ले ली। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। यह पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र का है। 

शहर से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी में दिखे 5 देंदुए

वहीं बुधवार को कांकेर जिले में पहाड़ी पर 5 तेंदुओं को देखा गया। शहर से महज 5 किलोमीटर की दूरी में 5 तेंदुओं के देखे जाने से लोगो में दहशत का माहौल है। फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। डीएफओ आलोक बाजपेयी ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तस्वीर को कुछ समय पुराना बताया है।

इसे भी पढ़ें : स्कूल वाहन बंद कर सो गया चालक : शराब के नशे में था धुत, लोगों ने की जमकर पिटाई

वन विभाग अलर्ट 

दरअसल शहर से सटे डुमाली गांव की पहाड़ी पर 5 तेंदुए के समूह नजर आए। जिसके बाद वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को शाम ढलने के बाद घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। रात में घरों के बाहर की लाइट चालू रखने की भी सलाह दी गई है। रात होते ही पहाड़ी से नीचे उतर रहे तेंदुए। 16 सितंबर की शाम को 5 तेंदुए देखे गए थे।

ग्रामीणों को अलर्ट रहने की चेतावनी 

ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जंगली जानवर कई बार ग्रामीणों पर अटैक कर चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन अमले की टीम निगरानी कर रही है।