Logo
दूसरे चरण में प्रदेश के राजनांदगांव,महासमुंद और कांकेर सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिला प्रशासन ने 'स्वीप महोत्सव'के माध्यम से लोगों को मतदान करने प्रेरित किया।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर 'स्वीप महोत्सव' का आयोजन किया गया। यह आयोजन पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित किया गया। इस महोत्सव में विशाल मानव श्रृंखला के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। महोत्सव शामिल लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखे। इस अवसर पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने महोत्सव में शामिल सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। 

इस मौके पर बिहान समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुआ गीत औैर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं युवाओं ने म्यूजिकल कॉन्सर्ट में देश भक्तिपूर्ण गीतों से समा बांधे रखा, रैप सांग ने सब का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने रोप स्कीपिंग की प्रस्तुती दी। कमला कॉलेज और दिग्विजय कॉलेज के युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। स्वीप महोत्सव में स्वीप सेल्फी जोन बनाया गया था,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सेल्फी ली ।

vote rng

 बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजनांदगांव,महासमुंद और कांकेर सीटों के लिए 26अप्रैल  को मतदान होगा। समूह की महिलाओं ने 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए सभी लोगों से आव्हान किया। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि,हमारे देश में सभी पर्व बहुत उत्साह औरं उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे ही चुनाव एक राष्ट्रीय पर्व है इसे हमें खुशी और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि,भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि,प्रत्येक मतदाता जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज है वे सभी मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।

vng

 10-10 लोगों को प्रेरित करने की अपील

कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि,इस महोत्सव से प्रेरणा लेकर अन्य 10-10 लोगों भी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें,और उन्हें अन्य 10-10 लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने  को कहा गया। ऐसा करने से जिले के सभी मतदाता जागरूक होंगे। अपने मतदान के अधिकार और कर्तव्य को अच्छे से समझेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर देकर सम्मानित किया। 

rng

 हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है: मृणाल चौबे

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने कहा कि,जिले के सभी नागरिक 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने देश को आगे बढ़ाने में सहभागिता देंगे। मतदान के लिए हम एक दूसरे को प्रेरित करेंगे तो निश्चित तौर पर शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

rng

ये हस्तियां भी रहीं शामिल 

 इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत और स्वीप नोडल अधिकारी सुरूचि सिंह,अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे,जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल,सहायक नोडल अधिकारी,स्वीप रश्मि सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी,महाविद्यालय के विद्यार्थी,खिलाड़ी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं,बिहान समूह की महिलाएं,स्वच्छता दीदी और कई लोगों उपस्थित थे। इस महोत्सव का आयोजन सफल बनाने में एपीसी प्रणिता शर्मा और मनोज मरकाम का योगदान था। 

CH Govt hbm ad
5379487