Logo
महामाया मंदिर में कॉरिडोर बनाने की मांग की गई है। तोखन साहू ने शेखावत को बताया कि, करोड़ों लोगों की आस्था के सम्मान में विकास होना चाहिए। 

संदीप करिहार/बिलासपुर- केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान रतनपुर महामाया मंदिर में कॉरिडोर बनाने की मांग की गई है। तोखन साहू ने शेखावत को बताया कि, करोड़ों लोगों की आस्था के सम्मान में विकास होना चाहिए। 

बता दें, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के किसी भी तीर्थ स्थान को तीर्थ यात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान में शामिल नहीं किया गया है। 

आध्यात्मिक संवर्धन अभियान योजना 

अयोध्या, काशी और महाकाल की तर्ज पर ग्यारहवीं सदी के महामाया मंदिर रतनपुर क्षेत्र का भी विकास होना चाहिए। भारत सरकार की तीर्थ यात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना में शामिल करने की मांग की गई है। 

5379487