Logo
प्रदेश स्तरीय महापंचायत सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत हो गई है। महापंचायत में प्रदेशभर के पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

रायपुर- राज्यस्तरीय महापंचायत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करते हुए की है। इस दौरान अतिथि गणों के अलावा केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल पाटिल समेत मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे, इसके साथ सीएम विष्णुदेव साय वर्चुअली जुड़े हुए हैं। 

बता दें, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया जाएगा। इसके अलावा 833 ज्ञानोदय वाचनालय के लिए 25 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं 600 ग्राम पंचायत में कंप्यूटर प्रदान करने राशि भी दी जाएगी। जिन सरपंचों ने अपने-अपने गांव का विकास किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं लखपति दीदी और ड्रोन दीदियों का भी सम्मान होगा। नियद नेल्ला ग्राम पंचायतों के सरपंचों का सम्मान होगा। 

राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा है- टंकराम 

महापंचायत में खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। छत्तीसगढ़ भी सीएम साय के नेतृत्व में उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांव सशक्त बनेगा तो राज्य और पूरा देश सशक्त बनेगा, मोदी सरकार गांव को मजबूत करने के लिए फंड दे रही है। 

मुझे जिला पंचायत सदस्य से विधायक बनाया- श्याम बिहारी 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधिन में कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी पहुंच सकता है। पंचायत मंत्री विजय शर्मा जिला पंचायत सदस्य के थे।  मंत्री टंक राम वर्मा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष थे। मैं खुद जिला पंचायत सदस्य रहते हुए विधायक बना हूं। मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान चलाया  और आज पूरा छत्तीसगढ़ ODF यानी ऑपन डिफेंस फ्री है। 

पंचायतों को सशक्त बनाने का संकल्प 

मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, भाजपा ने पंचायतों को सशक्त बनाने का संक्लप लिया है। आप सब से अनुरोध है कि, केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने का संकल्प लें, पंचायतों को बेहतर करने के लिए मंत्री विजय शर्मा ने पत्र डाक पेटी में डाला, सभी पंचायत प्रतिनिधि भी अपने सुझाव पत्र के माध्यम पेटी में डाक डाल रहे हैं। डाक के माध्यम से सीधे पीएम तक यह पत्र पहुंच जाएंगे। 
 

5379487