Logo
पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आगे बढ़ने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, जनता के लिए काम करना ही पहली प्राथमिकता है। ऐसा करने से जनता से आशीर्वाद मिलता है।

रायपुर- राज्य स्तरीय महापंचायत के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने की है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं पंचायत मंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे हैं। सांसद सुनील सोनी और विधयाक गण की उपस्थिति में अतिथि गणों से दीप प्रज्वलित कराया गया है। 
बता दें, केंद्रीय राज्य पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल पीएम आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को 833 ज्ञानोदय वाचनालय के लिए 25 करोड़ की राशि दी है। वहीं ग्राम पंचायतों को कंप्यूटर प्रदान के लिए भी राशि दी गई है। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वाले सरपंचों का सम्मान किया गया है। 

आप सभी खूब मेहनत करें 

पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आगे बढ़ने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, जनता के लिए काम करना ही पहली प्राथमिकता है। ऐसा करने से जनता से आशीर्वाद मिलता है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि, आप सभी खूब मेहनत करें, वो दिन दूर नहीं जब आप हमारी तरह के मंच पर बैठेंगे। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मंच में बैठे ऐसे आधे से ज्यादा जनप्रतिनिधि हैं, जो पंचायती राज से होकर आए हैं।    

नक्सलवाद दूर करने के लिए सड़कें जरूरी

बस्तर में नक्सलवाद दूर करने के लिए सड़कें सबसे जरूरी हैं। इसलिए 23 सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है। बस्तर की बाकी सड़कों का काम भी तेजी से शुरू होने वाला है। साथ ही कहा कि, तीन हजार की संख्या वाले गांवों में महतारी सदन बनाया जाएगा। यहां Wi - Fi की सुविधा भी दी जाएगी। 

राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा है- टंकराम 

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, पीएम के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। छत्तीसगढ़ भी सीएम साय के नेतृत्व में उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांव सशक्त बनेगा तो ही राज्य और पूरा देश सशक्त बनेगा। मोदी सरकार गांव को मजबूत करने के लिए फंड दे रही है। 

पीएम के नेतृत्व में कहीं भी पहुंच सकते हैं- जायसवाल 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी पहुंच सकता है। पंचायत मंत्री विजय शर्मा जिला पंचायत सदस्य थे। मंत्री टंकराम वर्मा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष थे। मैं खुद जिला पंचायत सदस्य रहते हुए विधायक बना हूं। इसके बाद कहा कि, मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान चलाया है। आज पूरा छत्तीसगढ़ ODF (Open Defecation Free) है। 

पंचायतों को सशक्त बनाने का संकल्प है

बीजेपी सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। आप सब से आग्रह है कि, केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने का संकल्प लें...

अच्छा कार्य करेंगे तो आगे बढ़ेंगे- बघेल 

मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, ग्राम पंचायत के कार्यों को पूरी लगन के साथ करें। आप सब अच्छा कार्य करेंगे तो आपके आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पांच साल की परिस्थिति के बारे में सब जानते हैं। लेकिन अब पंचायतों का विकास करने वाली सरकार है। ग्राम पंचायतों के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। 

5379487