Logo
भगवान महावीर के जन्म के अवसर पर समिति ने 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

रायपुर। भगवान महावीर के जन्म के अवसर पर समिति ने 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस दौरान समाज के विभिन्न मंडल और संस्थाओं द्वारा धार्मिक, सामाजिक, जीवोदया के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इसी कड़ी में रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात प्रभात फेरी श्री श्री शीतलनाथ जिनालय सेक्टर-2 देवेन्द्र नगर से वर्धमान वाटिका, सेक्टर- देवेन्द्र नगर में समाप्त हुई। जहां कार्यक्रम संयोजक और प्रभारी साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे। प्रभात फेरी में बच्चों ने धार्मिक और सामाजिक संदेश के लिए वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस में हिस्सा लिया।

जैन डॉक्टर्स सम्मानित

भारतीय समाज में जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समाज नैतिकता, अहिंसा, संयम और सेवा का संदेश देता है। रविवार शाम दादाबाड़ी तीर्थ रायपुर में ‘जैन डॉक्टर्स रत्न सम्मान’ का आयोजन किया गया। जहां पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गौतम चौराडिया, पद्मश्री डॉ पुखराज बफना और विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के कर कमलों से डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा किया गया है, जिसे एनजीओ प्रकाशचंद तारादेवी सिंगी फाउंडेशन और बोथरा परिवार का समर्थन और समन्वय मिला। इस कार्यक्रम के संयोजन और मार्गदर्शक राजेंद्र पारख, तरुण कोचर, लोकेश चंद्रकांत जैन थे। 

सिटी कोतवाली में वाटर कूलर का लोकार्पण

भीषण गर्मी को देखते हुए मानव सेवा के लिए ‘उमंग एक पहल’  ग्रुप के द्वारा रविवार को महावीर स्तंभ कोतवाली के सामने वाटर कूलर का अनावरण किया गया। ‘उमंग एक पहल’  ग्रुप पिछले कई वर्षों से मानव सेवा का काम कर रहा है, जिसमें संस्था के सभी सदस्य पैसा जमा कर सामाजिक और धार्मिक आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रीति दुग्गड, आरती गोलछा, चित्रा सुराना, योगिता कोचड़ आदि मौजूद रहे।

मुक बाघिर बच्चों में वितरण की गई आवश्यक वस्तुएं 

‘जीतो युवा विंग’ द्वारा आज विचक्षण जैन विद्यापीठ न्यू राजेंद्र नगर में राजधानी के विभिन्न संस्थाओं से आए मुक बधिर विकलांग बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने गेम खेला, पेंटिंग्स बनाई और खूब मस्ती की। फिर डॉक्टर्स ने बच्चों के आंखों की जांच की। इसके बाद बच्चों को मैजिक शो दिखाया गया और भोजन करवाया गया। फिर बच्चों को आवश्यक वस्तुएं गिफ्ट की गई। 

जैन व्यापार मेले का भव्य आयोजन 

15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जैन व्यापार मेले का भी आयोजन किया गया है। संस्था की सदस्य प्रणिता ने बताया कि, जैन समाज की गृहिणियां घर पर रहकर सामान तो बना रही हैं लेकिन बिक्री के लिए उन्हें सही बाजार नहीं मिल पा रहा है। इस व्यापार मेले में स्टॉल लगाकर वे अपने द्वारा बनाए गए सामान की बिक्री कर लाभ कमा सकती हैं। यह मेला साल 2014 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। 

विभिन्न मंडलियों ने किया अलग-अलग आयोजन 

रविवार को जैन समाज के विभिन्न मंडलियों द्वारा अलग-अलग आयोजन किया गया। इसमें खतरगच्छ महिला मंडल द्वारा चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया था। श्रमण संघीय आनंद महिला मंडल द्वारा अनाथ आश्रम में आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। नवकार महिला मंडल द्वारा गोल चौक डी डी नगर में शरबद वितरण किया गया। दोपहर को म्यूजिकल गवली प्रतियोगिता का आयोजन श्री ऋषभ बहुमंडल, रायपुर द्वारा विवेकानंद नगर जैन मंदिर में किया गया। श्री मोक्ष की सीढ़ी कुंथु नाथ महिला मंडल द्वारा श्री कुन्थुनाथ जिनालय, फाफाडीह तेरापंथ युवक परिषद् में किया गया। दोपहर 4 बजे मेकिंग ऑफ़ कार्ड्स श्री दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में आयोजन किया गया। 

5379487