Logo
कांकेर जिले की रहने वाली हैं महिलाएं, सभी ने एक साथ लिया था संकल्प राशि खाते में आते ही इकट्ठा की और भगवान को अर्पित कर दी।

कांकेर। कांकेर जिले का विकासखंड है नरहरपुर उस विकासखंड मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर है एक गांव भानपुरी वहां के दो सौ महिलाओं ने संकल्प लिया। संकल्प था कि अगर उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आती है तो उसकी पहली किश्त भगवान शिव को अर्पित कर देंगी। पहली किश्त आते ही महिलाओं ने राशि को भगवान शिव को अर्पित कर दिया है। महिलाओं ने यह राशि शिव महापुरण कथा करवाने के लिए दान दी है। महिलाओं के इस पहल की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। ग्राम पंचायत मानपुरी गांव की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का आवेदन करने के एक माह पहले सोच लिया था कि महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि मिलने पर गांव में शिव पुराण करवाया जाएगा। 

पहले किश्त को शिव महापुराण कथा के लिए अर्पित किया जाएगा, उसी के तहत यह निर्णय लिया गया। गांव में करीब 200 महिलाओ ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया था। इसी बीच छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार का महतारी वंदन योजना का 1 हजार रुपया खाते में आया। निर्णय लिया कि इस राशि को शिव महापुराण कथा करवाने के लिए दिया जाएगा और सभी महिलाओ ने इस राशि को खाते से निकालकर जमा करवा दिया। महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि अंतरण किया गया था। जिले की 01 लाख 85 हजार 049 पात्र महिलाओं के खातों में 18.50 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

19 अप्रैल को होगी शिवमहापुराण कथा

गाँव की महिला कनकबाई सिन्हा और प्रेमबती यादव ने बताया कि हम लोगों ने एक माह पहले सोचा था कि भाजपा सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए महिलाओं को एक हजार रूपए दिया तो पहली बार एक हजार मिलने पर शिव पुराण करवाया जाएगा। उसी के तहत उसी राशि से हमारे गांव में 19 अप्रैल से शिव महापुराण कथा चाचक पंडित लक्ष्मण शुक्ला के द्वारा करवाया जाएगा।

5379487